हिंदी साहित्य टेस्ट | Hindi Sahitya Online Quiz Practice
"हिंदी साहित्य पर आधारित यह ऑनलाइन टेस्ट प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे RPSC, UPSC, CTET, UPTET, REET आदि के लिए अत्यंत उपयोगी है। अभी प्रैक्टिस करें"
हिन्दी साहित्य MCQ Set 1
1. हिन्दी साहित्य के आरंभिक काल को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने क्या कहा है ?
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने आरंभिक हिन्दी साहित्यकाल को 'वीरगाथा काल' कहा है।
2. वीरगाथा काल का कवि नहीं है ?
'नामदेव' वीरगाथा काल के कवि नहीं माने जाते।
3. वीरगाथा काल के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं -
'चन्दबरदाई' वीरगाथा काल के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं।
4. पृथ्वीराज रासो के रचनाकार हैं -
'पृथ्वीराज रासो' के रचनाकार चन्दबरदाई हैं।
5. कबीरदास की भाषा थी - [रेलवे , 1997]
'कबीरदास' की भाषा सधुक्कड़ी थी।
6. कटकटान कपि कुंजर भारी... प्रस्तुत पंकित्यों के रचयिता हैं - [रेलवे, 1997]
यह पंक्तियाँ 'तुलसीदास' द्वारा रचित हैं।
7. नयन जो देखा कमल-सा निरमल नीर सरीर... प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं - [रेलवे, 1997]
ये पंक्तियाँ 'जायसी' की रचना हैं।
8. 'शिवा बावनी’ के रचनाकार हैं - [रेलवे, 1997]
'शिवा बावनी' के रचनाकार 'भूषण' हैं।
9. नर की और नल की गति एके करि जोय... प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं - [रेलवे, 1997]
यह पंक्ति बिहारीलाल की है।
10. सखि वे मुझसे कह कर जाते। प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं - [रेलवे, 1997]
यह प्रसिद्ध पंक्ति 'मैथिली शरण गुप्त' की है।
11. हिन्दी कविता को छंदों की परिधि से मुक्त कराने वाले थे - [रेलवे, 1997]
निराला को छंदों की परिधि से हिन्दी कविता को मुक्त कराने का श्रेय है।
12. 'तितली’ किसकी रचना है ? [रेलवे, 1997]
"तितली" जयशंकर प्रसाद की रचना है।
13. 'अतीत के चलचित्र’ के रचयिता हैं - [रेलवे, 1997]
'अतीत के चलचित्र' महादेवी वर्मा द्वारा रचित है।
14. 'पल्लव’ के रचयिता हैं - [रेलवे, 1997]
'पल्लव' के रचयिता सुमित्रानंदन पंत हैं।
15. 'चिंतामणि’ के रचयिता हैं - [रेलवे, 1997]
'चिंतामणि' रामचन्द्र शुक्ल की रचना है।
16. 'जनमेजय का नागयज्ञ’ किसकी कृति है ? [रेलवे, 1997]
"जनमेजय का नागयज्ञ" जयशंकर प्रसाद की कृति है।
17. हम दीवानों की क्या हस्ती... इन पंक्तियों के रचयिता हैं - [रेलवे, 1997]
इन पंक्तियों के रचनाकार भगवती चरण वर्मा हैं।
18. सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिन्दी में किसने लिखी ? [ग्राम पंचायत परीक्षा, 1998]
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने सबसे पहले हिन्दी में अपनी आत्मकथा लिखी।
19. अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आँचल में है दूध और आँखों में पानी। उपर्युक्त पंक्तियाँ किस काव्य की हैं ? [ग्राम पंचायत परीक्षा, 1998]
यह पंक्तियाँ 'यशोधरा' काव्य से ली गई हैं।
20. हिमालय के आँगन में उसे प्रथम किरणों का देउपहार... प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं - [ग्राम पंचायत परीक्षा, 1998]
पंक्तियाँ जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित हैं।
21. आंचलिक रचनाएँ किससे संबंधित होती है ? [वी० एड० 1999]
आंचलिक रचनाएँ विशेष क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी होती हैं।
22. निर्गुण भक्ति काव्य का प्रमुख कवि है ? [वी० एड० 1999]
कबीरदास निर्गुण भक्ति धारा के महान कवि हैं।
23. 'श्रद्धा’ किस कृति की नायिका है ? [वी० एड० 1999]
'श्रद्धा' 'कामायनी' की प्रमुख नायिका है।
24. तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहिं न पान। प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं - [रेलवे, 2000]
यह पंक्ति रहीम की है।
25. तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर छाए। प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं - [रेलवे, 2000]
यह प्रसिद्ध पंक्ति भारतेंदु हरिश्चन्द्र की है।
26. 'बुँदेलो हरबोलो के मूह हमने सुनी कहानी थी...' इन पंक्तियों के रचयिता हैं - [बी० एड० 2000]
यह पंक्तियाँ सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रसिद्ध कविता में हैं।
27. 'मुझे तोड़ लेना वनमाली उस पथ में देना तुम फेंक...' प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं - [बी० एड० 2000]
माखनलाल चतुर्वेदी की 'पुष्प की अभिलाषा'।
28. 'दरवाजे से चंडालगढ़ी की तरफ नजर दौड़ाने पर...' इस पंक्ति के रचनाकार हैं। [रेलवे 2000]
'राहुल सांकृत्यायन' द्वारा लिखित।
29. भूषण की कविता का प्रधान स्वर है - [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
भूषण की कविता का मुख्य स्वर 'प्रशस्तिपरक' है।
30. अपभ्रंश में कृष्ण काव्य के प्रणेता हैं - [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
पुष्पदन्त अपभ्रंश में कृष्ण काव्य के प्रणेता माने जाते हैं।
31. प्रथम सूफी प्रेमाख्यानक काव्य के रचयिता हैं - [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
मुल्ला दाउद को प्रथम सूफी प्रेमाख्यानक का रचयिता माना गया है।
32. हिन्दी के प्रथम गद्यकार हैं - [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
लल्लूलाल को हिन्दी का प्रथम गद्यकार माना जाता है।
33. हिन्दी के सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र का नाम है - [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
'उतंड मार्तण्ड' हिन्दी का सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र है।
34. छायावाद के प्रवर्तक का नाम है - [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
मुकुटधर पाण्डेय को छायावाद के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है।
35. "प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है।" यह कथन किसका है ? [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
यह कथन नंद दुलारे बाजपेयी का है।
36. प्रेमचंद के अधूरे उपन्यास का नाम है ? [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
प्रेमचंद का अधूरा उपन्यास "मंगलसूत्र" है।
37. 'रामधारी सिंह दिनकर’ को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ था - [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
रामधारी सिंह दिनकर को 'उर्वशी' के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
38. हिन्दी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम लेखक का नाम है - [व्याख्याता परीक्षा, 2001]
'गार्सा द तासी' को हिन्दी साहित्य के इतिहासकारों में सर्वप्रथम माना जाता है।
39. 'पद्मावत’ किसकी रचना है ? [रेलवे, 2001]
'पद्मावत' की रचना जायसी ने की है।
40. 'वैताल पचीसी’ के रचनाकार हैं - [रेलवे, 2001]
'वैताल पचीसी' के रचनाकार बेताल भट्टराव हैं।
परिणाम
कुल प्रश्न: 0
सही उत्तर: 0
स्कोर: 0%
हिन्दी साहित्य MCQ Set 2
1. 'वापसी’ किस विधा में रचित हैं ?
'वापसी' कहानी विधा में रचित है।
2. 'तोडती पत्थर’ कैसी कविता हैं ?
'तोडती पत्थर' यथार्थवादी कविता है।
3. फनीश्वरनाथ ‘रेणु’ से संबद्ध सही प्रदेश का नाम चुनिए ।
फनीश्वरनाथ 'रेणु' बिहार से संबद्ध हैं।
4. विद्यापति की ‘पदावली’ की भाषा क्या है ?
विद्यापति की पदावली की भाषा मैथिली है।
5. _____ को ‘उग्र’ कहते हैं ?
'पाण्डेय बेचन शर्मा' को ‘उग्र’ कहा जाता है।
6. बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे ?
बिहारी जय सिंह के दरबारी कवि थे।
7. 'शेष कादम्बरी’ के रचयिता हैं ?
'शेष कादम्बरी' की रचना अलका सरावगी ने की है।
8. 'राग दरबारी’ (उपन्यास) के रचयिता हैं ?
'राग दरबारी' के लेखक श्रीलाल शुक्ल हैं।
9. 'पूस की रात’ (कहानी) के रचनाकार हैं -
'पूस की रात' की कहानी प्रेमचन्द ने लिखी है।
10. 'ध्रुव स्वामिनी’ (नाटक) के रचयिता हैं -
'ध्रुव स्वामिनी' नाटक जयशंकर प्रसाद का है।
11. 'आत्मनिर्भरता’ (निबंध) के रचनाकार हैं -
'आत्मनिर्भरता' निबंध बालकृष्ण भट्ट ने लिखा है।
12. 'गंगा छवि वर्णन’ (कविता ) के रचनाकार हैं -
'गंगा छवि वर्णन' कविता भारतेन्दु हरिश्चंद्र की है।
13. 'अनामदास का पौधा’ (उपन्यास) के रचियता कौन है ?
'अनामदास का पौधा' हजारी प्रसाद द्विवेदी की रचना है।
14. 'भिक्षुक’ (कविता) के रचयिता हैं -
'भिक्षुक' कविता के रचयिता निराला हैं।
15. 'भ्रमरगीत’ के रचयिता हैं -
'भ्रमरगीत' के रचयिता सूरदास हैं।
16. 'ईदगाह’ (कहानी) के रचनाकार कौन हैं ?
'ईदगाह' कहानी प्रेमचन्द की रचना है।
17. 'वीरों का कैसा हो वसंत’ (कविता) के रचयिता हैं -
'वीरों का कैसा हो वसंत' कविता सुभद्रा कुमारी चौहान की है।
18. 'संदेश रासक' के रचयिता हैं -
'संदेश रासक' के रचयिता अब्दुर्रहमान हैं।
19. 'साखी’ के रचयिता हैं -
'साखी' की रचना कबीरदास ने की है।
20. 'मसि कागद छुयो नहीं कलम गही नहीं हाथ' पंक्ति के रचयिता हैं-
यह पंक्ति कबीरदास की है।
21. 'लोग हैं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तो मेरे कवित्त बनावत।' पंक्ति के रचयिता हैं -
'लोग हैं लागि कवित्त बनावत...' पंक्ति घानानंद की है।
22. 'अभिधा उत्तम काव्य है, मध्य लक्षणा-लीन। अधम व्यंजना रस-विरस, उलटी कहत प्रवीन।।' पंक्तियों के रचयिता हैं -
यह पंक्तियाँ देव की रचना हैं।
23. 'ले चल मुझे भुलावा देकर, मेरे नाविक धीरे-धीरे।' पंक्ति के रचयिता हैं -
यह पंक्ति जयशंकर प्रसाद की है।
24. 'कविता का अंतिम लक्ष्य जगत में मार्मिक पक्षों का प्रत्यक्षीकरण कर उनके साथ मनुष्य हृदय का सामंजस्य स्थापन हैं।' उपर्युक्त कथन किसका हैं ?
यह कथन रामचन्द्र शुक्ल का है
25. 'केवल मनोरंजन न कवि का कर्म होना चाहिए। उसमें उचित उपदेश का भि मर्म होना चाहिए।।' प्रदत्त पंक्तियों के रचयिता हैं -
यह पंक्तियाँ मैथिलीशरण गुप्त की हैं।
26. 'बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है।' यह कथन किसका है ?
यह कथन रामचन्द्र शुक्ल का है।
27. 'शब्दार्थो सहितं काव्यम।' यह उक्ति किसकी है ?
'शब्दार्थो सहितं काव्यम' उक्ति भामह की है।
28. 'ढाई अक्षर प्रेम के, पढ़े सो पंडित होय।' पंक्ति के रचयिता हैं।
यह प्रसिद्ध पंक्ति कबीर दास की है।
29. 'वही मनुष्य हैं जो मनुष्य के लिए मरे’ के रचयिता हैं -
'वही मनुष्य हैं जो मनुष्य के लिए मरे' कविता मैथिली शरण गुप्त की है।
30. इनमें से कौन भक्ति काल का कवि नहीं है ?
अमीर खुसरो भक्ति काल के कवि नहीं थे।
31. बिहारी ने क्या लिखे?
बिहारी ने दोहे लिखे हैं।
32. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रबन्ध काव्य है ?
'रामचरित मानस' प्रबन्ध काव्य है।
33. निम्नलिखित में किन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है ?
नामवर सिंह को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है।
34. 'पृथ्वीराज रासो’ किस काल की रचना है ?
'पृथ्वीराज रासो' आदि काल की रचना है।
35. निम्नलिखित में से कौन छायावादी कवि हैं ?
सुमित्रानंदन पन्त छायावादी कवि हैं।
36. नामवर सिंह ने अधिकांश क्या लिखा है ?
नामवर सिंह ने अधिकांश आलोचना लिखी है।
37. 'आत्मजयी’ के रचयिता हैं -
'आत्मजयी' कुंवर नारायण की रचना है।
38. 'चाँद का मूँह टेढ़ा है’ (काव्य) के रचयिता कौन है ?
'चाँद का मूँह टेढ़ा है' गजानन माधव 'मुक्तिबोध' की रचना है।
39. 'राम लला नहछू’ के रचनाकार हैं -
'राम लला नहछू' तुलसीदास की रचना है।
40. 'आषाढ़ का एक दिन’ (नाटक) के रचयिता हैं।
'आषाढ़ का एक दिन' नाटक मोहन राकेश का है।
परिणाम
कुल प्रश्न: 0
सही उत्तर: 0
स्कोर: 0%
हिन्दी साहित्य MCQ Set 3
1. 'सुहाग के नूपुर’ के रचयिता हैं -
'सुहाग के नूपुर' के रचयिता अमृत लाल नागर हैं।
2. 'संस्कृति के चार अध्याय’ किसकी रचना हैं ?
'संस्कृति के चार अध्याय' रामधारी सिंह दिनकर की रचना है।
3. 'अशोक के फूल’ (काव्य - संग्रह) के रचनाकार हैं -
'अशोक के फूल' के रचनाकार हजारी प्रसाद द्विवेदी हैं।
4. 'झरना’ (काव्य - संग्रह) के रचनाकार हैं -
'झरना' के रचनाकार जयशंकर प्रसाद हैं।
5. 'भारत भारती’ (काव्य’ के रचनाकार हैं -
'भारत भारती' के रचनाकार मैथिलीशरण गुप्त हैं।
6. 'दोहाकोश’ के रचयिता हैं -
'दोहाकोश' के रचयिता सरहपा हैं।
7. 'प्रेमसागर’ के रचनाकार हैं -
'प्रेमसागर' के रचनाकार लल्लूलाल हैं।
8. 'पंच परमेश्वर’ (कहानी) के लेखक हैं -
'पंच परमेश्वर' के लेखक प्रेमचंद हैं।
9. 'तोडती पत्थर’ (कविता के कवि हैं -
'तोडती पत्थर' के कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला हैं।
10. 'हार की जीत’ (काहानी) के कहानीकार हैं -
'हार की जीत' के कहानीकार सुदर्शन हैं।
11. 'रानी केतकी की कहानी’ के रचयिता हैं -
'रानी केतकी की कहानी' के लेखक इंशा अल्ला खां हैं।
12. 'शिव शंभू के चिट्ठे’ से संबंधित रचनाकार हैं -
'शिव शंभू के चिट्ठे' के रचनाकार बाल मुकुन्द गुप्त हैं।
13. 'रसिक प्रिया’ के रचयिता हैं -
'रसिक प्रिया' के रचयिता केशव दास हैं।
14. 'कुटज’ के रचयिता हैं -
'कुटज' के रचयिता हजारी प्रसाद द्विवेदी हैं।
15. 'आँसू’ काव्य के रचनाकार हैं -
'आँसू' काव्य के रचनाकार जयशंकर प्रसाद हैं।
16. 'चन्दन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग' - प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं -
यह पंक्ति रहीम की है।
17. 'अमिय हलाहल, मदभरे, सेत स्याम, रतनार। जियत, मरत, झुकि-झुकि परत जेहि चितवत इक बार।।' प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं -
यह पंक्तियाँ रसलीन की रचना हैं।
18. 'जब-जब होय धर्म की हानी, बाढ़ै असुर अभिमानी।' प्रस्तुत पंक्ति के रचनाकार हैं -
'जब-जब होय धर्म की हानी' के रचनाकार तुलसीदास हैं।
19. 'परहित सरिस धर्म नहि भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई।' प्रस्तुत पंक्ति के रचनाकार हैं -
यह पंक्ति तुलसीदास की है।
20. 'रक्त है ? या है नसों में क्षुद्र पानी, जाँच कर तू सीस डे देकर जवानी।' प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं -
यह पंक्तियाँ रामधारी सिंह दिनकर की हैं।
21. 'दिवसावसान का समय मेघमय आसमान से उतर रही है वह संध्या-सुन्दरी परी सी धीरे-धीरे-धीरे।' प्रस्तुत पंक्तियों के रचनाकार हैं -
यह पंक्तियाँ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की हैं।
22. 'साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप।' इस पंक्ति के रचयिता हैं ?
यह पंक्ति कबीर की है।
23. 'अष्टछाप’ के सर्वेश्रेष्ठ भक्त कवि के रूप में _____ का नाम लिया जाता है ?
अष्टछाप के सर्वेश्रेष्ठ भक्त कवि सूरदास को माना जाता है।
24. 'राम चरित मानस’ की भाषा क्या है ?
'राम चरित मानस' की भाषा अवधी है।
25. 'भूषण किस रस के कवि थे ?'
भूषण वीर रस के कवि थे।
26. 'हिन्दी का आदि कवि’ किसे माना जाता है ?
हिन्दी का आदि कवि सरहपा को माना जाता है।
27. 'राम चरितमानस’ में कितने काण्ड हैं ?
'राम चरितमानस' में कुल 7 काण्ड हैं।
28. 'निम्नलिखित में कौन-सा एक वयंग्य लेखक है ?'
हरिशंकर परसाई एक प्रसिद्ध व्यंग्य लेखक हैं।
29. 'आपका बंटी’ रचना के प्रधान समस्या को उजागर करने वाले विकल्प को चुनिए -
'आपका बंटी' रचना में मनोवैज्ञानिक समस्या प्रमुख है।
30. 'हिन्दी पत्रिका ‘कादम्बिनी’ के संपादक कौन हैं ?
हिन्दी पत्रिका ‘कादम्बिनी’ के संपादक राजेन्द्र अवस्थी थे।
31. 'दिनकर’ किस रस के कवि माने जाते हैं ?
दिनकर वीर रस के कवि माने जाते हैं।
32. 'निराला’ को कैसा कवि माना जाता है ?
निराला को क्रांतिकारी कवि माना जाता है।
33. 'निम्नलिखित में कौन-सा एक उपन्यास जैनेन्द्र रचित हैं ?
'परख' उपन्यास जैनेन्द्र द्वारा रचित है।
34. 'हिन्दी गद्य का जन्मदाता किसको माना जाता है ?
हिन्दी गद्य का जन्मदाता भारतेंदु हरिश्चंद्र माने जाते हैं।
35. 'कवि कालिदास की ‘अभिज्ञान शाकुन्टलम’ का हिन्दी अनुवाद किसने किया ?'
कवि कालिदास की ‘अभिज्ञान शाकुन्टलम’ का हिन्दी अनुवाद राजा लक्ष्मण सिंह ने किया।
36. 'किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है?'
भक्ति काल को हिंदी साहित्य का स्वर्णकाल कहा जाता है।
37. 'सूरदास के गुरु कौन थे ?'
सूरदास के गुरु बल्लभाचार्य थे।
38. 'कामायनी’ किस प्रकार का ग्रन्थ है ?
'कामायनी' एक महाकाव्य है।
39. 'गागर में सागर’ भरने का कार्य किस कवि ने किया है ?
'गागर में सागर' भरने का कार्य बिहारी ने किया है।
40. 'महाभोज’ रचना की प्रधान समस्या को उजागर करने वाले विकल्प को चुनिए -
'महाभोज' रचना की मुख्य समस्या राजनीतिक समस्या है।
परिणाम
कुल प्रश्न: 0
सही उत्तर: 0
स्कोर: 0%